-
☰
No image found.
Murder Attempt: उधार का विवाद बना खौफनाक हत्या कांड, युवक की जान लेने की कोशिश
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: सुनसान रास्ते पर रची गई हत्या की साजिश। पीड़ित पर चाकू से गर्दन और पेट पर कई वार किए, वहीं पीछे बैठे दूसरे व्यक्ति ने रस्सी से गला दबाने की कोशिश की। जानिए आखिर पूरा मामला हैं क्या। दरअसल ये गंभीर मामला जयपुर के मुहाना इलाका का हैं, जहाँ उधार के लेन देन को लेकर हत्या की साजिश रची गई थी। आरोपी ने उधार लिए पैसे लौटाने के बहाने से युवक को बुलाया और उस पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने कार में ही पहले उसका गाला दबाने फिर पेट पर चाकू घोपने की कोशिश की। पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ पीड़ित का इलाज जारी हैं पैसे देने का झांसा देकर मौके पर बुलाया बांस बीलवा निवासी गोविंद मीणा ने रामचंद्रपुरा निवासी गोविंद बाडेवाल को करीब 30 लाख रुपए उधार दिए थे। मंगलवार को बाडेवाल ने गोविन्द मीणा को फोन करके पैसे लौटाने की बात कही और उसको लालबाग पर बुलाया। वहां मिलने के बाद आरोपी उसे अपने साथ घर ले गया। इसके बाद रिश्तेदार से पैसे दिलवाने का झांसा देकर उसे रिंग रोड की ओर ले जाने लगा। रास्ते में आरोपी ने अपने साथी गिरधारी जाट को भी कार में बैठा लिया और हत्या को अंजाम देने की कोशिश की। कार में किया युवक पर जानलेवा हमला सुनसान रास्ते पर पहुंचते ही दोनों आरोपियों ने मिलकर गोविंद मीणा पर हमला कर दिया। आरोपी बाडेवाल ने चाकू से उसकी गर्दन और पेट पर कई बार वार किया, जबकि पीछे बैठे गिरधारी जाट ने रस्सी से उसका गला घोंटने की कोशिश की। अचानक हुए इस जानलेवा हमले से युवक बुरी तरह घायल हो गया। जख्मी हालत में बचाई जान हमले के दौरान गोविंद मीणा किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हमले से वह लहूलुहान हालत में पास के एक धर्मकांटे तक पहुंचा और अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत मानसरोवर स्थित पास ही के अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत बहुत गंभीर है, लेकिन इलाज जारी है। पुलिस की कार्रवाई मुहाना थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता की देखते हुए तुरंत आरोपी गोविंद बाडेवाल और गिरधारी जाट के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की गेहराई से जांच की जा रही है। मामले की मुख्य वजह पैसे का लेन देन मानी जा रही हैं।
